माछरा। ब्लॉक सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक बुलाई। इसमें प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन समेत विभिन्न कार्यों पर ग्राम पंचायत सचिवों को बिंदुवार जानकारी दी गई।
विकास खंड अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों की बैठक बुलाई। इसमें ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों की गहनता से जांच कर चिह्नित की जाए। मनरेगा के माध्यम से कार्य कराते हुए तालाबों का पूर्ण रूप विकास किया जाए। जिससे समय रहते ब्लॉक क्षेत्र के गांवों को डार्क जोन से निजात दिलाई जा सके। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ब्रजवीर सिंह, अमित कुमार, तालिब अली, आरिफ अली, राकेश त्यागी, मुकेश डॉ. रविंद्र. जहूर अहमद, देवेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, ममता जाटव मेघराजपुर, मंजू देवी भटीपुरा, दीपक त्यागी नंगली अब्दुल्ला, दुष्यंत त्यागी रहदरा, प्रेम सिंह, शिवराज भाटी कासमपुर, रूबी खान, संदीप कुलीपुर, रमेश चंद भारती रछौती, सतपाल नंगली किठौर, फरमान, सुनील कुमार, सलीम, शाहिद अब्बास, सुधीर राघव, अनीस अहमद, नैन सिंह, विक्रांत त्यागी, प्रमोद कुमार, रण कुमार, जय कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।