फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे बिलखते रहे और कुत्तों ने उन्हें नोंचकर लहूलुहान कर दिया, भीड़ ने किया ढेर

Tue, 20 Jun 2017 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
कुत्तों ने मासूूम को नोंचकर घायल किया
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे चार मासूमों पर सोमवार रात खूंखार कुत्ते ने हमला बोल दिया। बच्चे मदद के लिए चिल्लाते रहे और कुत्ते ने उन्हें नोंचकर लहूलुहान कर दिया। परिवार के लोगों ने किसी तरह बच्चों को कुत्ते से बचाया। गुस्साई भीड़ ने डंडे बरसाकर कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट की अहमदनगर गली-3 में रात करीब नौ बजे ये बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान गली में पहुंचा आवारा कुत्ता तीन साल के रिहान पुत्र नौशाद पर झपट पड़ा। डरकर भागने की कोशिश में रिहान वहीं गिर पड़ा और कुत्ते ने मासूम के चेहरे और कूल्हे के पास कई जगह नोंच लिया। उसके बाद कुत्ते ने सात साल के गुड्डू, आठ साल के आसिफ और नौ साल के अरहान पर हमला बोलते हुए कई जगह से नोंच डाला। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह खून से लथपथ बच्चों को कुत्ते से बचाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्चों को इंजेक्शन लगवाए गए।

कॉलोनी में फैली दहशत
इस बीच कॉलोनी में दहशत के चलते कई घरों के दरवाजे बंद हो गए। लोगों ने शोर मचा दिया कि कुत्ता पागल हो गया। करीब 15 मिनट बाद यही कुत्ता फिर से गली में पहुंचा तो लोगों ने डंडे लेकर उसकी घेराबंदी कर ली। कुत्ते को दौड़ाकर एक घर में बंद कर लिया और डंडों से पीटकर उसे मार दिया। बाद में उसे दूर ले जाकर दफन कर दिया गया।
विज्ञापन


आवारा कुत्तों का फैल रहा आतंक:
कुत्ते द्वारा बच्चों को बुरी तरह से नोंचने की यह पहली घटना नहीं है। 15 दिन पहले लक्खीपुरा में 12 साल की बच्ची को नोंच लिया था। इसके अलावा हापुड़ रोड, कमेला चौकी, काजीपुर में कुत्ते दर्जनों बच्चों को नोंच चुके हैं। शहर की गलियों से लेकर सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक है। नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कई बार अभियान चलाने का दावा किया गया। लेकिन कभी ठोस उपाय नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें