फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर में कार आग से कार जली, परिवार बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में चलती कार में आग, परिवार बचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर (बिजनौर)।
देर रात मसूरी से काशीपुर जाते समय हाईवे-74 पर शेरकोट थाना क्षेत्र में गांव मुबारकपुर खेड़ा के पास एक चलती कार में आग लग गई। कार में सुवार दंपति और उनके तीन बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

काशीपुर के मोहल्ला खत्रियान निवासी नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि वे मसूरी से काशीपुर कार से जा रहे थे। गांव मुबारकपुर खेड़ा के पास उनकी चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही उन्होंने कार रोकी और पत्नी व तीन बच्चों को बाहर निकाला। इसी बीच आसपास के लोग भी पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग को बेकाबू होते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार में काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना के दौरान हाईवे पर काफी दूर तक जाम लग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और कार को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें