फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल बदलने के साथ मौसम ने भी बदला अपना मिजाज साल के पहले दिन पडी कडाके की सर्दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कड़ाके की सर्दी के बीच लोगों ने सोमवार को नववर्ष मनाया। साल बदलने पर मौसम ने भी अपना मिजाज बदला। जिस कारण सोमवार सुबह से ही कड़ाके की सर्दी है।
विज्ञापन

साल के पहले दिन ही लोगों को कड़ी ठंड का तोहफा मिला है। कई दिन बाद तापमान में सोमवार को अधिक बदलाव नजर आया। नगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने नववर्ष का लुत्फ उठाया। मौसम में लगातार बदलाव आता दिख आ रहा है। रविवार को भी पूरे दिन सर्दी का प्रकोप रहा। दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन हुए थे। वहीं, शाम को कोहरा नजर आया। सोमवार सुबह भी हल्का कोहरा रहा।

जाम लगने से वाहनों की कतार लगी
मवाना। नगर में नववर्ष पर मुख्य मार्ग समेत नगर के कई स्थानों पर लगा जाम। इसके चलते हस्तिनापुर-मेरठ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
सोमवार को नववर्ष के अवसर पर लोग घर से निकले। इस कारण नगर में सुबह से ही जाम के हालात बने रहे। कई बार जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के मुख्य मार्ग हस्तिनापुर रोड, मेरठ रोड, सुभाष चौक, तहसील तिराहा, चौहान चौक व फलावदा चौक आदि पर वाहनों की लंबी लाइन लगने से नगर से गुजर रहे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। दोपहर में थाने के निकट एक चालक अपनी कार को बीच रोड पर खड़ी करके सामान खरीदने लगा। जिस पर वाहन चालकों ने हल्ला मचा दिया और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अयूब कालिया ने थाने के निकट से गुजरते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर थाने से दरोगा संजय सिंह मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक चालक कार लेकर फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें