मवाना। भारत विकास परिषद् गुरुदेव शाखा द्वारा नववर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीके शर्मा ने की तथा संचालन अजय अग्रवाल एवं धीरू यादव ने संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र रावल, नरेशदत्त शर्मा को शाल ओढ़ाकर तथा पालिका में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य सोनिया गुप्ता पत्नी गोविंद गुप्ता का सम्मान किया गया। यहां गोपाल अग्रवाल, विपुल गुप्ता, निखिल गोयल, शंशाक, अमित जग्गी, विभोर मित्तल, प्रवीन जग्गी, विनय गिरधरवाल आदि उपस्थित थे।
शिविर में नेत्र रोगियों की जांच की
मवाना। रामराज में कल्याणं करोति, अशोक आहुजा एवं जिला दृषि्िटहीनता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 17 नेत्र रोगियों को निशुल्क मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित करके भेजा गया।
सनातन धर्म मंदिर रामराज में स्वर्गीय जानकी देवी आहुजा की पुण्य स्मृति में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 140 नेत्र रोगियों की जांच की। जिसमें से 40 को नंबर, 13 को रियायत दर पर चश्मे तथा 17 को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित कर भेजा गया। नेत्रों की जांच डा. पीपी मित्तल, डॉ. रजत त्यागी ने की। शिविर को सफल बनाने में अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, तिलकराज अरोड़ा. नरेंद्र गंभीर, मोना गंभीर, केपी सिंह धीमान मीता एवं विजय आदि का सहयोग रहा।
साईं की शोभायात्रा निकाली
मवाना। साईं मित्र मंडल द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में साईं की मूर्ति के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, गोल मार्केट व्यापार मंडल द्वारा र्साइं भंडारे का आयोजन किया गया।
साईं मित्र मंडल के तत्वावधान में गुड मंडी से बैंडबाजों और साईं की मूर्ति के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा नगर में विभिन्न मार्गों से भ्रमण कर गुड़ मंडी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभायात्रा में अरुण कुमार, बोधराज अग्रवाल, रोबिन, बॉबी जैन, लोकेश, तुषार अग्रवाल, अमित वर्मा, प्रवीण जग्गी, पकंज रस्तोगी आदि उपस्थित थे। नववर्ष की पावन बेला पर गोल मार्केट व्यापार मंडल की ओर से साईं बाबा के भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान राधा-कृष्ण की मनोहर झांकियों का मंचन किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित चेयरमैन अयूब कालिया, पूर्व वाइस चेयरमैन अमीर आजम उर्फ भूरा, सुनील रस्तोगी, कुमार मुनीश अक्स, अंबुज गुप्ता, अशोक चौधरी, अनिल शर्मा, नितिन अग्रवाल, दीपक गुप्ता, दीपक अरोरा, विशाल शर्मा आदि लोगों का सहयोग रहा।