फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

नगर की गिदौड़िया धर्मशाला में रविवार को ग्राम प्रधानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें हस्तिनापुर विधायक ने छह जनवरी को मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में पहुंचने का आह्वान किया। वहीं, हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से सौ बसें ले जाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

नगर की गिदौड़िया धर्मशाला में भाजपा नेता प्रधान चीकू बढ़ला, नगर पंचायत चेयरमैन अमित मोहन टीपू के नेतृत्व में ग्राम प्रधान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का समय पर गन्ना मूल्य भुगतान किया जा रहा है। वहीं, मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल का विस्तार कराया जा रहा है। जिसके चलते क्षेत्र के किसान समय पर अपना गन्ना मिल में पहुंचा सकें और क्षेत्र की तरक्की हो सके। सपा सरकार ने प्रदेश के कई मिलों को बंद कर किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की समस्याओं पर पूर्ण ध्यान दे रहे हैं। भाजपा सरकार में व्यापारी, किसान, मजदूर खुशहाल नजर आ रहे हैं। वहीं, छह जनवरी को मुख्यमंत्री मोहिदउद्दीनपुर मिल का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से सौ बसें सभा में ले जाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से सभा में पहुंचने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी ने की तथा संचालन चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, अजीत सिंह, प्रधान भूपेंद्र शर्मा, योगेश त्यागी, तरुण कौशिक, अरुण जाटव, कालू प्रधान, विनोद शर्मा, धर्मवीर त्यागी, रोहताश प्रधान, चमन प्रधान, ओमपाल शिवपुरी, सचिन त्यागी, राशिद प्रधान, संजीव धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गिदौड़िया धर्मशाला में ग्राम प्रधानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें