फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसलेम में क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ट्रांसलेम एकेडमी में आयोजित क्रिसमस कार्निवल में बच्चों ने रविवार को जमकर धमाल मचाया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

ट्रांसलेम एकेडमी में आयोजित क्रिसमस कार्निवल का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी देहात राजेश कुमार तथा विशिष्ठ अतिथि चेयरमैन परीक्षितगढ़ अमित मोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके तथा फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने स्कूल की ओर से लगाए झूले एवं व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से वहां उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर लकी ड्रा निकाला गया। जिसमें प्रथम रहे अवनीश कुमार को एलईडी, द्वितीय तुषार मावी को स्मार्ट फोन तथा तृतीय वासु को वाटर प्यूरिफायर तथा 20 को अतिथियों ने सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य धीरज कुमार आर्या ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर वरुण मिल्टन, मोहित आंचल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें