फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव मटौरा निवासी सुंदर (45) पुत्र सुमेर सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह प्रतिदिन की भांति आज सुबह साइकिल लेकर मजदूरी के लिए निकला था। उसकी जयसिंह-वीरनगर मार्ग पर मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं, परिजनों ने पुलिस को बताया कि मजदूरी पर जाते समय सुंदर का पायजामा साइकिल की चेन में फंस गया। जिससे वह सड़क पर गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं, थाना प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने लिखित में जानकारी दी है। ऐसा प्रतीत है कि साइकिल से गिरने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें