फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे नाले पर कब्जा कर दीवार खडी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान में जा रहा नाले का पानी, क्षतिग्रस्त हो रहीं कब्रें
विज्ञापन

माछरा।
मुंडाली थाने के गांव रछोती के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में गांव के दबंग द्वारा नाले को बंदकर उस पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस कारण नाले का गंदा पानी कब्रिस्तान में जाने लगा है। इससे कब्रें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुंडाली थाने के गांव रछौती निवासी गुलजार मोहम्मद, इस्लाम, अकरम, वकार, आदि ने मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि गांव निवासी मुजम्मिल पुत्र जान मोहम्मद ने गांव के सरकारी गंदे नाले की करीब 12 फुट जमीन पर कब्जा कर दीवार बना ली है। इससे नाले का गंदा पानी तालाब में जाने की जगह कब्रिस्तान मे जा रहा है। इससे कब्रें क्षतिग्रस्त हो रही है। लोगों को मुर्दा दफनाने मे भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणो का कहना है कि 23 दिसंबर को एसडीएम मवाना से शिकायत की थी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। मामले में एसडीएम मवाना अंकुर सिंह ने बताया कि उन्होंने रछौती पर नाले के कब्जे की जांच लेखपाल, नायब तहसीलदार, से करा ली है। एक दो दिन में पुलिस ले जाकर कब्जा हटवाया जाएगा। कब्जे करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें