फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बैठक में करोड़ों रुपये के विकास कार्यो के प्रस्ताव रखे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बोर्ड बैठक में रहा सफाई पर जोर
विज्ञापन

खिवाई नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए कई करोड़ के प्रस्ताव पास
जल निकासी, नए हैंडपंप, भवन निर्माण, स्ट्रीट लाइट आदि पर होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
खिवाई नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सोमवार को चेयरपर्सन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभासदों ने कस्बे के विकास कार्यों के साथ साफ-सफाई रखने के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव रखे। सभी प्रस्तावों को अधिशासी अधिकारी ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने सरकार से मिलने वाली सहायता से वरीयता के आधार पर काम कराने की बात कही।
खिवाई नगर पंचायत में मंगलवार को बोर्ड की पहली बैठक हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रंगीला बेगम के साथ महिला सभासद घूंघट में दिखाई दीं। पुरुष सभासदों ने कस्बे में विकास कार्यों को लेकर दस प्रस्ताव सामने रखे। कस्बे में इंटरलाकिंग कार्य, पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण, हैंडपंपों की रीबोर, नए हैंड पंप लगाने, कार्यालय के भवन निर्माण, कस्बे में मुख्य चौराहों पर लाइट की व्यवस्था, निकाय संपत्ति के रख रखाव हेतु तारबंदी, कस्बे के नलकूपों की मरम्मत कार्य, खेल के मैदान का सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव रखे। इसके साथ ही तालाबों के साथ श्मशान पर कार्य, कस्बे में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का गठन, कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्वागत बोर्ड के साथ सभासदों के निवास बोर्ड, कान्हा पशु आसरा योजना तथा कस्बे में सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कराने के प्रस्ताव रखे। अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने सभी प्रस्ताव स्वीकार कर लिए। उन्होंने सरकार से मिलने वाली सहायता राशि से वरीयता के आधार पर कार्य कराने की बात कही।
विज्ञापन

पूरी बैठक में घूंघट में रहीं चेयरपर्सन
पहली बोर्ड बैठक के पूरे समय चेयरपर्सन रंगीला बेगम के साथ महिला सभासद घूंघट की आड़ में रहीं। वह सभी बैठक में औपचारिकता पूरी करती नजर आईं। इस दौरान नगर पंचायत में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को सहमति के लिए घूंघट से ही हामी भर दी। ईओ के प्रस्ताव के दौरान चेयरपर्सन अंजान नजर आईं।
विज्ञापन

चेयरपर्सन के देवर ने किया हंगामा
बोर्ड बैठक में चेयरपर्सन रंगीला बेगम के देवर भी पहुंचे थे। इस बीच मौके पर मौजूद सभासदों ने विरोध किया तो अधिशासी अधिकारी ने उनको बैठक से बाहर चले जाने के लिए कहा। लेकिन वह कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। बैठक में हंगामा बढ़ जाने के बाद चेयरपर्सन के देवर को बोर्ड बैठक से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें