फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मैकी रक्षा के लिये बच्चों को गुरूकुल में शिक्षा दिलायें

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बे में चल रहे सात दिवसीय चतुर्वेद परायण महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को आचार्य ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए बच्चों को गुरुकुल में शिक्षा दिलाएं।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई में कस्बा एवं आसपास के लोगों के सहयोग से पूज्य गुरुदेव कृष्णदत्त जी महाराज की प्रेरणा पाकर चौथा चतुर्वेद परायण महायज्ञ के दूसरे दिन सुबह एवं शाम पांचों वेदियों पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यजुर्वेद वेद की वेदी पर मुकेश त्यागी, सामवेद की वेदी पर पवन त्यागी, अथर्ववेद की वेदी पर पिंटुू एवं अशोक त्यागी रहे। यज्ञ के बाद प्रवचन के दौरान आचार्य देवपाल शास्त्री ने हिंदू समाज की रक्षा के लिए बच्चों को गुरुकुल में शिक्षा दिलाने एवं भ्रूण हत्या की रोक पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में गाजियाबाद से पहुंचे त्यागी ब्राहमण समाज के पदाधिकारी बाबा विद्यानंद कार्यकारिणी के साथ यज्ञ में उपस्थित रहे। यहां देवेंद्र पहलवान, दीपक त्यागी, पूूर्व चेयरमैन लल्लू त्यागी, अरविंद त्यागी, प्रहलाद त्यागी, डा. संजय प्रजापति सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें