फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, चौकी से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर।
एसएसपी ने हर्रा कस्बे में बीते 12 दिसंबर को नवनिर्वाचित चेयरपर्सन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में आरोपी को पकड़कर छोड़ने के मामले में चौकी प्रभारी को हटा दिया है। चौकी प्रभारी पर चेयरपर्सन के साथ सेटिंग कर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगा था। हालांकि पुलिस अधिकारी चौकी प्रभारी को नियमित कार्रवाई बता रहे हैं। थाने में चौकी इंचार्ज पर गाज गिरने से हटने की बात चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि हर्रा कस्बे की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन हुस्नो बेगम के शपथ ग्रहण समारोह में उनके समर्थक फजर मोहम्मद उर्फ फौजी पुत्र दीन मोहम्मद ने साथी खालिद पुत्र बाबू की लाइसेंसी राइफल से एडीएम न्यायिक प्रवीणा अग्रवाल के सामने हर्ष फायरिंग की थी। एडीएम के आदेश पर हर्रा चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ आरोपी फजर मोहम्मद को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि चेयरपर्सन पक्ष के लोगों ने दरोगा से साठगांठ कर आरोपी को छुड़ा लिया था। इस मामले की लखनऊ तक गूंजने के बाद चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा था। विवेचना खिवाई चौकी प्रभारी को दी गई थी। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कप्तान ने हर्रा चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह को हटा दिया है। वहीं, सीओ सरधना संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दारोगा का जिले में रहने का निर्धारित समय पूरा हो चुका था जिसके चलते उसको दूसरे जिले में भेजा जा रहा है। इसीलिए दरोगा कुलवीर सिंह को चौकी से हटा दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
हर्रा नवनिर्वाचित चेयरपर्सन के शपथ ग्रहण समारोह में समर्थक ने की थी फायरिंग
एडीएम न्यायिक के आदेश पर आरोपी को किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें