फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयो द्वारा एक बैठक का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को रामबाग कॉलोनी स्थित जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार के आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता दीपक गिरी ने की तथा संचालन गुड्डू यादव ने किया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हित भूलकर उसे लूट रही है। शहर और देहात में किसान एवं गरीब पर बिजली की दरों में बढ़ोतरी करके बेतहाश मार दी है। कई अन्य लोगों द्वारा वतर्मान सरकार पर आरोप लगाए गए। उन्होंने विद्युत दरें वापस नहीं लेने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन की बात कही। इस दौरान राहुल, वाकिफ, बब्बू, कंवर जैदी, रईस आजम, सचिन, दानिश, रोहित यादव, वसीम, विपिन प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, जयवीर, विजय, रिंकू गुप्ता एवं गौरव चौधरी आदि रहे।

छेड़छाड़ करने वाले को जेल भेजा
मवाना। छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्त में लिया। भैंसा रोड पर जा रही एक छात्रा से युवक छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा द्वारा विरोध करने परउसने अभद्रता कर दी। इस पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस पर पुलिस युवक को थाने ले आई। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना कि दूसरे समुदाय के आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें