फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सडक पर दुकान लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटवाए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। थाना दिवस पर खलील चौक निवासी जमील अहमद कुरैशी ने चौक पर फड़ लगाकर सड़क पर अतिक्रमण करके दुकान लगाए जाने की शिकायत की। उन्होंने इसे हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

खलील चौक निवासी जमील अहमद कुरैशी ने थाना दिवस में शिकायत की कि मोहल्ला खैरात अली नामक व्यक्ति कपडे़ का कारोबार करता है। आरोपी शिकायतकर्ता के मकान के सामने सड़क पर फड़ लगाकर कपड़ा बेचता है। आरोपी ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। जमील ने कहा कि खलील चौक भीड़ वाला क्षेत्र है। यहां हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। इस पर सड़क पर फड़ लगाने से लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। इस संबंध में नगर पालिका में भी शिकायत की थी। जिस पर आरोपी का चालान कर दिया था। इसके बावजूद नियम को ताक पर रखकर सड़क पर अतिक्रमण करके कपड़ा बेच रहा है। पत्र में सड़क पर अतिक्रमण करके फड़ लगाने को रोके जाने की मांग की है। एसएसआई भरतलाल शाह ने दरोगा रविंद्रपाल को जांच करके कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें