मिस्टर इंडिया ग्लोब में रनरअप रहे गौरव भाटी
परीक्षितगढ़। मिस्टर एवं मिस इंडिया ग्लोब प्रतियोगिता में नगर के गौरव भाटी ने प्रथम रनर अप रहकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिवार व क्षेत्र के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। ग्राम शिवपुरी निवासी गौरव भाटी सरदार बल्लभ भाई पटेल विश्व विद्यालय में पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्र है। उनके पिता रविन्द्र भाटी जनपद सहारनपुर कस्बा रामपुर मनीहार के डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर है और माता मेरठ कॉलेज मेरठ में प्रोफेसर है। देहारदून मसूरी में मिस्टर एवं मिस इंडिया ग्लोब स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें देश के अलग अलग प्रांतों के पच्चीस प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में गौरव भाटी ने प्रथम रनरअप रहे। प्रथम रनर अप रहकर गौरव भाटी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्र को उपलब्धि के लिए पूर्व प्रधानाचार्य पद्म सैन मित्तल, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, गुल्लू प्रधान, नरेंद्र भाटी, प्रदीप भाटी, डब्लू धारिवाल, प्रकाश चंद भाटी, हर्ष वर्धन त्यागी, विजेंद्र भाटी, हिटलर सिंह त्यागी, सचिन यादव, क्रय विक्रय चेयरमैन इंतजार चौधरी, डॉ. सलीम अख्तर, अयूब खां, डॉ. शमशुद्दीन, सचिन त्यागी, मनोज निर्मल, देवी दास गौतम, पंडित सत्यप्रकाश गौतम, केपी खुंटी, राजीव इंद्रराज, अमित भाटी, विनय चौधरी, कालू बली, विष्णु अवतार रूहेला आदि गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की और भाजपा चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी
फलावदा। राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। डॉ. समद अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को साथ लेकर एक नई दिशा निर्देश के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। युवाओं के हित को ध्यान में रखकर पार्टी हाईकमान ने सराहनीय कदम उठाया है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। बिना भेदभाव किये देश में भाईचारा कायम किया जायेगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यूसुफ कुरैशी, मोहम्मद नौशाद, फिरोज, सरफराज, आसिफ, शब्बू, मोहम्मद शारिक, आफताब उर्फ राजु, नदीम सलमानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।