फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल पर बाहरी गन्ना खरीदने का आरोप लगाते हुए नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

मवाना। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मवाना शुगर मिल पर बाहर से गन्ना खरीदने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार रूबी सिंह को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि मवाना शुगर मिल बाहरी क्षेत्र का गन्ना खरीद रहा है। जिस कारण क्षेत्र के किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का गेहूं की बुआई का समय निकलता जा रहा है। वर्ष 2011-12 से 2016-17 तक का किसानों गन्ना ब्यॉज दिलाने की बात कहते हुए बताया कि किसान ऋण लेने पर बैंक व समिति का ब्याज देते हैं। किसानों को ब्याज दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष विनोद गुर्जर, राजबीर नागर, जिले सिंह, सुरेंद्र सिंह, महा सिंह, उपाध्यक्ष पवन त्यागी, ठाकुर कमल सिंह, विरेंद्र सिंह, कटार सिंह, अनेश कुमार और आदेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


युवक के साथ मारपीट
मवाना। टेंट का सामान लेने जा रहे युवक के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट कर दी। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी शाहनवाज ने बताया कि मंगलवार सुबह वह बहसूमा टेंट का सामान लेने जा रहा था। तहसील रोड पर पीछे से आए कार सवार चार युवकों ने साइड मारते हुए उसे रोक लिया। गाली गलौज के बाद उसके साथ मारपीट की गई। गंभीर रुप से घायल शाहनवाज थाने में पहुंचा। वहां से उसे सीएचसी में भेजा गया। युवक ने अज्ञात में तहरीर दी। एसएसआई भरत लाल शाह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें