दो दिवसीय हड़ताल पर गए बीएसएनएल कर्मी
मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर धरना दिया, आज भी नहीं करेंगे काम
मेरठ। मांगों को लेकर दूरसंचार निगम के अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार से दो दिन की हड़ताल पर चले गए है। जिले में चार यूनियन और एसोसिएशन से जुडे़ 1200 कर्मी हैं। उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल आज भी जारी रहेगी। जिससे संचार सेवाएं बाधित हो सकती हैं।
बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव नरेशपाल और नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव प्रेम सागर तिवारी ने बताया कि मेरठ जिले में निगम की दो यूनियन और दो एसोसिएशन हैं। इन चारों से करीब 1200 अधिकारी और कर्मचारी जुडे़ हैं। ये सभी हड़ताल में शामिल हुए। कर्मियों ने काम नहीं किया और शास्त्री नगर स्थित मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों के अनुसार तीसरे वेतनमान निर्धारण और 15 प्रतिशत फिटमेंट के सभी भत्ते दिलाने की मांग काफी समय से की जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है। बीएसएनएल को तोड़कर नई सहायक टावर कंपनी बनाने का प्रयास भी केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है जिससे कर्मियों का हित प्रभावित होता है, इस प्रस्ताव को भी वापस लेने की मांग कर्मी कर रहे हैं। इसी को लेकर देश भर में दो दिवसीय हड़ताल है। बुधवार को भी कर्मचारी काम नहंी करेंगे। टेलीफोन लाइन में फाल्ट, बिल जमा आदि का कोई भी कार्य नहीं होगा। धरने पर प्रकाश चंद मीणा, प्रेेम सागर तिवारी, प्रकाश चंद मीणा, जीएस तेवतिया, बलराज तोमर, मदन सिंह तेवतिया, सुरेंद्र प्रेमी आदि शामिल रहे।