मवाना। थाना क्षेत्र के गांव बना निवासी एक युवक ने उपजिलाधिकारी से शिकायत करके पड़ोसी द्वारा सरकारी नाली तोड़कर पीड़ित के खेत में पानी नहीं जाने देने की शिकायत की।
ग्राम बना निवासी मनोज कुमार ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से शिकायत की कि पड़ोसी खेत मालिक ने सरकारी नाली तोड़कर अपने खेत में मिला ली। जिससे पीड़ित की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माना। पीड़ित का कहना कि आरोपी खेत मालिक कई बार सरकारी नाली तोड़कर अपने खेत में पहले भी मिला चुका है। पीड़ित ने नाली को कई बार दुरुस्त करा दिया। पड़ोसी सरकारी नाली तोड़कर पानी बंद करके उसकी फसल नष्ट करना चाहता है। उपजिलाधिकारी ने शिकायत पर संबंधित लेखपाल को जांच के आदेश दिए हैं।
शांतिभंग की कार्रवाई की
मवाना। नगर के मोहल्ला तिहाई निवासी व्यक्ति ने रविवार को थाने में तहरीर देकर पड़ोसी पर पत्नी से अश्लील हरकत की बात कही थी। इस पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को पकड़ लिया। वहीं, एसएसआई भरतलाल शाह का कहना कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।