फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूद्रा में छात्रों ने लिया पर्यावरण स्वच्छ बनाने का संकल्प ।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोमवार को बीए, बीकॉम, बीएससी (मैथ, बायो), बीएड और बीटीसी विभाग द्वारा पर्यावरण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्जित करके किया गया। कार्यक्रम के विषय ‘एनवायरन‘ एक संकल्प थीम का सूक्ष्म परिचय देते हुए सरस्वती वंदना का गान किया। इस दौरान छात्रों ने पर्यावरण से संबंधित विभिन्न आकर्षक मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। वहीं, सरलता पूर्वक पर्यावरण की रक्षा एवं सुरक्षा, गैसों से पर्यावरण में लगातार हो रहे हानिकारक उत्सर्जन को रोकना इत्यादि संबंधित विषयों को सभी के सामने रखा। इसके अतिरिक्त छात्रों ने पर्यावरण स्वच्छता पर एक रोल प्ले, पर्यावरण थीम डांस, पर्यावरण पर क्विज एवं कार्यशाला का आयोजन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों ने जैव विविधता रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वायु प्रदूषण, ग्रीन हाउस इफेक्ट, जल प्रदूषण, सोलर लाइट इत्यादि के मॉडल बनाकर पर्यावरण की रक्षा एवं सुरक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए। कार्यक्रम में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज गणेशपुर के प्रधानाचार्य मनोज अहलावत, प्राचार्या रितु त्यागी, जितेंद्र आदि ने विचार रखे। निदेशक डा. गौरव कौशिक, प्राचार्या डा. उर्मिला मोरल, कॉलेज के एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर अभिजीत चटर्जी ने छात्रों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने एवं इको सिस्टम को बेहतर बनाए रखने की सलाह दी। निधि सक्सेना, पूनम नागर, डॉली, पुनीत, हिमानी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालक रश्मि सिंह ने किया।
मुख्य बातें
रुद्रा इंटीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल बनाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें