फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी गन्ना खरीद को लेकर मिल में हगांमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा।
विज्ञापन

टिकौला चीनी मिल से जुडे़ हजारों किसान गन्ना पर्ची के लिए तरस रहे हैं। वहीं, मिल बाहरी क्षेत्र से गन्ना खरीद कर रही है। रविवार को किसानों ने मिल यार्ड में बाहरी क्षेत्र हरियाणा के गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया तथा जमकर हंगामा किया। मिल अधिकारियों द्वारा उसे करने पर ही किसान शांत हुए।
विज्ञापन

टिकौला चीनी मिल से जुडे़ हजारों किसानों को इस समय गन्ने की बुआई के लिए खेत खाली करने की आपाधापी मची है। वहीं, मिल प्रबंधन से जुडे़ किसानों की अनदेखी कर बाहरी क्षेत्रों से गन्ना खरीद कर रही है। यह किसानों का शोषण है। किसान मनोज कुमार, विनय, संजय, बबलू और सतपाल आदि किसानों को रविवार को मिल यार्ड में गन्ने से लदे खडे़ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर संदेह हुआ। उन्होंने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की तो वह सकपका गया। किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मिल गेट इंचार्ज रामकुमार शर्मा पहुंचे। उन्होंने भी बाहरी क्षेत्र का गन्ना मानते हुए उसे रिजेक्ट कर वापस भेज दिया। गन्ना वापस करने पर किसान शांत हुए। वहीं, इस संबंध में गेट इंचार्ज रामकुमार शर्मा का कहना है कि उक्त ट्रॉला संचालक रामराज समिति से जुडे़ गांव हंसावाला किसान की पर्ची पर गन्ना तुलवाना चाहता था। उसे वापस कर दिया है। वहीं, इस संबंध डीसीओ ओमप्रकाश यादव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यदि मिल की संलिप्ता मिलती है तो प्रबंधन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समिति सचिव का कहना है कि पर्ची देने वाले किसान का बांड बंद करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
हरियाणा के व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर मिल गेट पर पहुंचे थे
मिल गेट इंचार्ज ने गन्ना रिजेक्ट करके ट्रैक्टर-ट्रॉली वापस की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें