दौराला। कस्बा स्थित धर्मवीर बस्ती में 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को महामंडल विधान का भव्य आयोजन हुआ। दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि पंडित मधुबन शास्त्री ने मंत्रोच्चार कर पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान भक्ति भरे गीतों और संगीत की पर श्रद्धालु जमकर थिरके। उन्होंने भगवान महावीर का गुणगान किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में परिवार एवं देश में शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। देश की खुशहाली लिए मन्नतें मांगी। इस अवसर पर विमल जैन, संजय जैन, अमित, नवीन, अर्पित, संयम, अक्षय, सुरेश सतेंद्र, शकुंतला जैन, मीनू, मीनाक्षी, संगीता, उमा, प्रीति और अरुणा आदि मौजूद रहीं।