फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीचे बैठकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को निपटाते है विद्युत कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। लावड़ कस्बे में विद्युत निगम के कर्मचारियों को कुर्सी नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण खड़े होकर अथवा नीचे बैठकर कर रहे हैं। कर्मचारियों ने इसकी कई बार विद्युत निगम अधिकारियों से शिकायत की। हालांकि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते कर्मचारियों में विद्युत निगम अधिकारियों के प्रति रोष है। उनका कहना है कि इस समस्या से वे कई वर्षों से जूझ रहे हैं। वहीं, अवर अभियंता सतीश का कहना है कि वह जल्द ही इस समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुटे
लावड़। नगर पंचायत में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन है। समारोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में होगा। यहां पर तैयारी शुरू हो गई हैं। वहीं, सफाई कार्य भी शुरू हो गया है। समारोह स्थल पर किसी तरह का फसाद न हो इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मांगा है। एसीएम अमिताभ यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यहां नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अनीसा हारून के अतिरिक्त 14 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में नगर पंचायत अधिकारी जोर-शोर से जुटे हैं। नगर पंचायत की ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि शासन से 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण कराने का आदेश मिला है। इसकी तैयारी शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें