नगर के मवी रोड स्थित डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत कानून एवं सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। वहीं, महिला सशक्तिकरण की शपथ दिलाई।
थाना प्रभारी रामचंद्र सिंह ने नगर के समीप स्थित डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के नियम बताए। उन्होंने छात्राओं से असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों का हिम्मत का सामना कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजकल छेड़छाड़ एवं दुराचार के बाद हत्या सरीखी वारदातें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियां विपरीत परिस्थितियों का सामना करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग लें। जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि नाबालिग बाइक एवं मोबाइल का इस्तेमाल न करें। अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर पढ़ाई करें। वहीं, बच्चों को गुरुजनों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। ऐसा करने पर भविष्य में देश की सेवा करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर रवींद्र चौधरी ने थाना प्रभारी रामचंद्र सिंह एवं चेयरमैन को मां सरस्वती की मूर्ति देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्राएं एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
मुख्य खबरें
थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की शपथ दिलाई