फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की गर्दन मिलने के बाद भी शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर गांव धनौटा के जंगल में बृहस्पतिवार को 30 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। उसकी गर्दन नहीं मिलने की वजह से शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को समीप के खेत से गर्दन बरामद कर ली। हालांकि इसके बावजूद शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

खरखौदा स्टेशन मास्टर ने पुलिस को मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर गांव धनौटा के जंगल में क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की सूचना दी थी। पुलिस ने करीब तीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शरीर के सभी अंग बरामद कर लिये परंतु गर्दन नहीं मिली थी। पुलिस ने शुक्रवार को घटनास्थल से कुछ दूर ईख के खेत से गर्दन बरामद कर ली। इसके बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें