फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टर कौला चीनी मिल सविंदा वर्कस यूनियन का विभिन्न मांगो को लेकर धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा।
विज्ञापन

टिकौला चीनी मिल संविदा वर्क्स यूनियन के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। घंटों चले प्रदर्शन के बाद दोपहर में चीनी मिल अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दो दिन के भीतर मालिकों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारियों से धरना समाप्त करने की अपील की। वहीं, यूनियन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़ गए और मांगे पूरी होने तक अनिश्चिकालीन धरने पर बैठ गए।
टिकौला चीनी मिल के संविदा वर्क्स यूनियन के पदाधिकारियों ने मिल प्रबंधन को कर्मचारियों की मांगों की बाबत अवगत करा दिया था। विगत वर्षों से सेवारत रहे कर्मचारियों को अविलंब सेवा में वापस लें, समस्त कार्यरत कर्मचारियों को चीनी मिल वेज बोर्ड के हिसाब से वेतन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। श्रमिकों का रुका वेतन देने, कर्मचारियों को स्थायी करने एवं सभी क्रय केंद्रों का गन्ना समय से उठाने की व्यवस्था सुचारू करने की मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने पर काफी संख्या में कर्मचारी पहुंचे और भाषणबाजी शुरू की। धरने पर काफी संख्या में भीड़ हो गई। दोपहर में मिल अधिकारियों ने पहुंचकर दो दिन में मिल मालिकों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। हालांकि कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़ गए। इस पर चीनी मिल अधिकारी बैरंग लौट गए। मिल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रखने की घोषणा कर दी। इस मौके पर यूनियन उपाध्यक्ष रविंद्र तंवर नंगला खेप्पड़, माहमंत्री वीरेंद्र सिंह, मवाना ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, गजेंद्र कुमार, बलजीत सिंह, आदेश, प्रमोद तंवर आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मांगे
कर्मचारियों के अड़ियल रवैए के चलते बैरंग लौटे अधिकारी


पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग
बहसूमा। ग्राम राहवती निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसकी शादीशुदा बेटी को उसके दो बच्चों के साथ चार दिन पूर्व हरिद्वार के बहादरगढ़ से बहसूमा के लिए रोडवेज बस में बैठाया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटी है। उन्होंने अप्रिय घटना की आशंका जताई है। धर्मपाल ने लापता पुत्री की पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। एसओ का कहना है कि घटनास्थल उत्तराखंड क्षेत्र का है। वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें