माछरा। क्षेत्र के गांव खंद्रावली में बृहस्पतिवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को फसलों से संबंधित जानकारियां दी गईं।
कृषि विभाग द्वारा कृषि की उन्नत तकनीकी की जानकारी देने के लिए पांच दिवसीय किसान पाठशाला आयोजित की गई। इसमें किसानों को विभिन्न तरीके का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और किसानों की अन्य योजनाओं की जानकारी ग्राम प्रधान खंद्रावली हाजी आरिफ अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसान लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान प्रधान आरिफ अहमद, ओमकार सिंह, किसान सहायक दुष्यंत कुमार, रविश त्यागी, जगरूप त्यागी, यूनुस, भुल्लन अली आदि रहे।