फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र मे पहुंचकर किसानो की समस्याएं सुन उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने रविवार को गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गन्ना पर्चियां नहीं मिलने की ज्यादा शिकायतें होने पर गन्ना उपायुक्त से मिलकर समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में लोटी, रछौती, जिसौरा, माछरा आदि गांवों में पहुंचकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष इरफान राधना ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ना पर्चियां नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। उनकी गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। यदि इसी प्रकार से गन्ना पर्चियां आती रहीं तो क्षेत्र में 60 फीसदी ही किसान गेहूं की बुवाई कर पाएंगे। किसानों का आरोप है कि यदि गन्ना पर्चियां नहीं आईं तो मजबूर होकर उन्हें कोल्हू का सहारा लेना पड़ेगा। उन्हें औने-पौने में गन्ना डालना पडे़गा। इरफान राधना ने किसानों को बताया कि विधायक सत्यवीर त्यागी तथा उपगन्ना आयुक्त मेरठ से वार्ता के बाद किसानों को शीघ्र ज्यादा से ज्यादा पर्चियां दिलाने की व्यवस्था की जायेगी। जिससे गेहूं की बुवाई अतिशीघ्र हो जाए। इस दौरान नौशेर, नौशाद, राकेश, रविंद्र आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें