माछरा। नगर पंचायत चुनाव में चेयरपर्सन पद के सपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उनके पति ने सभासद का चुनाव जीतकर इज्जत बचा ली है। नगर पंचायत किठौर में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के चचेरे भाई शम्स परवेज दो बार चेयरमैन पद पर काबिज रह चुके हैं। इस बार आरक्षण के तहत चेयरमैन सीट महिला वर्ग के लिए आरिक्षत थी। इस कारण उन्होंने अपनी पत्नी रक्षिंदा को चुनाव लड़ाया परंतु वह हार गईं। वहीं, शम्स परवेज ने भी वार्ड 11 जलालुद्दीनपुरा से सभासद का चुनाव लड़ा। जिसमें वह 527 मत लेकर सभासद का चुनाव जीत गए।