फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बहोडूपुर में तालाब पर अवैध कब्जे से परेशान हैं गांव के लोग। जल निकासी नहीं हो पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल गांव बहोडूपुर स्थित तालाब की अधिकतर भूमि पर अवैध कब्जे हैं। इसके चलते जलभराव की समस्या बनी रहती है। वहीं, तीन वर्ष से एक ट्रांसफार्मर धूल फांक रहा है। इस बाबत किसी अधिकारी ने ध्यान देना गवारा नहीं किया है।
मवाना तहसील से लगभग चार किमी दूर मखदूमपुर मार्ग पर गांव बहोडूपुर स्थित है। यह मुस्लिम बहुल गांव है। यहां महज दो घर वाल्मीकि समाज के हैं। गांव की आबादी लगभग 4200 है। गांव में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। बरसात के दिनों में गांव की अधिकतर गलियों में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के चलते निकासी प्रभावित हो रही है। नालियों का पानी तालाब में न के बराबर ही पहुंच रहा है। जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव के चलते गांव में रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं, तीन साल से एक ट्रांसफार्मर गांव में रखा धूल फांक रहा है। यह ट्रांसफार्मर ओवरलोड की समस्या से निजात के लिए मंगाय गया था। विद्युत निगम के किसी अधिकारी ने इसको स्थापित कर चालू कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शबनम का कहना है कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जे की वजह से जलभराव की समस्या है। कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। आज तक किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान देना गवारा नहीं किया। वहीं ट्रांसफार्मर के संबंध में बताया कि तीन वर्ष पूर्व यह ट्रांसफार्मर सपा नेता अतुल प्रधान ने गांव के लिए दिलाया था। इसके बावजूद विद्युत निगम के अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस बाबत कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इस बाबत अधिशासी अभियंता महेश चंद का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सोमवार को मामले को दिखाया जाएगा।
मुख्य बातें
रास्तों में गंदगी से पसरने से रोगों के फैलने का खतरा बरकरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें