फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन रात का पारा फिर गिरा, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सर्द होती रात और ओस के बीच मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन और रात का तापमान फिर से गिर गया है। दिन में धूप से राहत है, लेकिन शाम होते होते सर्दी का सितम बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन

पिछले तीन चार दिन से कभी दिन तो कभी रात के तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। दिन की अपेक्षा रात में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रात में ओस भी बहुत पड़ रही है। आने वाले दो तीन दिन में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है, जबकि दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। दिन में चटक धूप ठंड को कम करने का काम कर रही है, लेकिन शाम को सूरज ढलते ही सर्दी और भी तेज हो जाती है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसे ही रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। पारा दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 4 डिग्री तक आ सकता है। हवाओं की गति भी तेज हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें