फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याए उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने बुधवार को अन्य किसानों के साथ तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी के समक्ष समस्याएं उठाईं।
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के तहसील अध्यक्ष नरेश चौधरी अन्य पदाधिकारियों और किसानों के साथ तहसील सभागार पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव के समक्ष किसानों और मजदूरों की बिजली, पानी समय पर नहीं मिलने और शौचालय से वांछित गरीब, गन्ना पेमेंट और इंडेंट समय पर नहीं मिलने आदि की समस्याएं रखीं। जिस पर उपजिलाधिकारी ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों को चुनाव बाद समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि समय अनुसार समाधान नहीं हुआ तो भाकियू दस दिसंबर को बड़ा आंदोलन करेगी। जिसके लिए पूरे मंडल की टीम मवाना तहसील में एकत्रित होगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन एवं प्रशासन की होगी। इस दौरान सभागार में किसानों की आवाज उठाने वालों में बहसूमा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री संजय दौरालिया, अमरीश, रविंद्र सकौती, तेजपाल सिंह, तिलकराम मुबारिकपुर, ब्लॉक अध्यक्ष इमरान खान एवं जगवीर सैदीपुर आदि रहे।
मुख्य बातें
पदाधिकारियों ने किसानों के साथ एसडीएम से मुलाकात कर समस्याएं उठाईं

हिंदी लेखन प्रतियोगिता आयोजित
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में बुधवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें इंटरनेट, सोशल मीडिया और साहित्यिक आदि विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में डा. शक्ति साहनी के संरक्षण, हिंदी विभाग की शिक्षिका पूजा गुप्ता और डा. निशमा के निर्देशन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की 72 छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आधुनिक युग में लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अधिक निर्भर हो रहे हैं। इसी कारण बच्चों के अंदर साहित्यिक रुचि कम हुई है। हम लोग साहित्यिक किताबें पढ़ना नहीं चाहते हैं। नेट के माध्यम से सब कुछ पढ़ रहे हैं। इसी कारण हमारे शारारिक, मानसिक एवं आत्मिक विकास को अवरूद्ध किया। इस विषय पर निबंध लेखन कराकर बच्चों में सकारात्मक सोच उत्पन्न करना एवं साहित्य के प्रति रूझान उत्पन्न करना है। वहीं, छात्राओं का जागरूक करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें