फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज में प्रबंध समिति चुनाव।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज मवाना में प्रबंध समिति चुनाव में अध्यक्ष पद पर रविवार को अतुल प्रधान तथा प्रबंधक पद पर करतार सिंह निर्विरोध मनोनीत हुए।
नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति चुनाव में की बाबत निर्वाचन अधिकारी डा. प्रवीण चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय में प्रबंध समिति के 11 पदों के लिए 12 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें से एक नामांकन पत्र उपाध्यक्ष पद हेतु रामसिंह पुत्र ढपाल सिंह ने वापस ले लिया था। इसके बाद अध्यक्ष पद पर अतुल प्रधान, उपाध्यक्ष जगवीर सिंह, प्रबंधक करतार सिंह, उप प्रबंधक अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, सदस्य पद के लिए टीकम सिंह, जगदीश प्रसाद, डा. भूपेंद्र कुमार, कैलाश चंद, ओमपाल सिंह, जसवीर सिंह, सुनील पोसवाल, खलील गुर्जर, मलक सिंह तथा अतुल कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. आलोक कुमार उपस्थित थे। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

संविधान दिवस मनाया
मवाना। भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर समाज उत्थान समिति द्वारा रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। समिति के पदाधिकारी और सदस्य डा. अंबेडकर पार्क में उपस्थित हुए। समिति अध्यक्ष सुनील कुमार कोकी की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने विचार रख संविधान आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पप्पू जाटव, जयचंद फौजी, राजकुमार वर्मा, अनुज खेड़ी, मोहित, अजीत, रवींद्र, रमेश चंद, मोनू, अशोक, राजेंद्र प्रसाद जाटव, गौरव, सनी, जुम्मो, विवेक जाटव, अशोक कुमार, सहेंद्र, नीरज, विक्रम, सतीश सैनी, बालेश सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें