फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजीवन किसान डिग्री कालेज में प्रबंध समिति चुनाव के मद्देनजर नामांकन पत्र भरे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर के नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव के मद्देनजर शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चुनाव अधिकारी डा. प्रवीण चौधरी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ग्यारह पदो पर नामांकन सही पाए गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद 02, अध्यक्ष पद 01, प्रबंधक पद 01, कोषाध्यक्ष पद हेतु 01 एवं छह सदस्य पद हेतु 06 नामांकन प्राप्त हुए। इसी बीच एक नामांकन रामसिंह ने वापस ले लिया। इसलिए प्रबंध समिति का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।
विज्ञापन

विधिक जागरूकता कार्यक्रम
मवाना। गांव जयसिंहपुर स्थित कृषक इंटर कॉलेज में किशोर अधिनियम विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानाचार्य अशोक कुमार एवं सहायक अध्यापक अवधेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को उक्त विषय के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षिक एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
शांतिभंग में चालान
मवाना। कस्बा क्षेत्र के गांव खेड़ी मनिहार में दो पक्षों में गालीगलौज के चलते मारपीट हो गई। इसकी पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। थाना प्रभारी दीपक शर्मा का कहना कि आदित्य निवासी खेड़ी मनिहार ने गोल्डी से मारपीट की थी। आदित्य के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें