भामाशाह स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भामाशाह मैदान पर किया गया। मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार रहे। फुटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट में रोमांचक मैच देखने को मिले। फुटबॉल प्रतियोगिता में 13 टीमों ने प्रतिभाग किया।
पहला मैच एचएलएम गाजियाबाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज मेरठ के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले 4-0 से एचएलएम ने मैच जीत लिया। वहीं, दूसरा मैच एनएएस मेरठ और एमएम मोदीनगर के बीच खेला गया। एनएएस ने 2-1 से मैच जीता। वहीं, तीसरा मैच एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर और आईएमएस गाजियाबाद के बीच खेला गया। एसडी कालेज ने 3-2 से मैच जीता। वहीं, लीग मैच भी हुए। पहला लीग मैच एचएलएम और एनएएस मेरठ के बीच खेला गया। हालांकि दोनों टीमें एक-दूसरे पर गोल नहीं दाग सकीं। जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक पाइंट मिला। मेरठ कॉलेज के खेल आर्गनाइजर डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि मेरठ गत वर्ष विजेता रहा था। जिसके चलते मेरठ कॉलेज की टीम को सीधा लीग मैच में प्रवेश मिला। दूसरा लीग मैच शनिवार को मेरठ कॉलेज और एसडी कॉलेज के बीच खेला जाएगा।
वहीं, बैडमिंटन मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच रहा। एक-एक इंडिविजुअल मैचों के बाद दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। ब्वॉयज टीम के पहले सेमीफाइनल मुकाबले हुए। मेरठ कॉलेज और एनसीपीई नोएडा के बीच मैच खेला गया। मेरठ कॉलेज मेरठ ने 3-0 से मैच जीता लिया। वहीं, दूसरा मैच एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के बीच हुआ। जिसमें एमएम मोदीनगर ने 3-2 से मैच जीता। वहीं, गर्ल्स सेमीफाइनल में जीजे कॉलेज और आरजी कॉलेज मेरठ के बीच हुआ। जीजे कॉलेज ने 2-1 से मैच जीता। गर्ल्स टीम का दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला शनिवार को एमसीएम और एनआरईसी खुर्जा के बीच खेला जाएगा। इस दौरान सीसीएस यूनिवर्सिटी के खेल अधिकारी जीएस रुहल मौजूद रहे।