फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह खिली धूप, दोपहर बाद छाऐ बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शनिवार सुबह धूप निकलने पर ठंड से राहत मिली वहीं दोपहर बाद एक बार फिर से मौसम बदला और आसामन पर बादल छा गए। शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से चली ठंडी हवा ने शनिवार को भी ठंड का अहसास कराया। कुछ देर के लिए धूप निकली तो ठंड से राहत मिली। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शाम को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 80 और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान में भी 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बदलाव जारी है। बादल छाए रहेंगे और हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें