मोदीपुरम। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से बृहस्पतिवार को वित्तीय शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बीबीए और एमबीए के छात्र-छात्राओं को वित्तीय निवेश के विषय में जागरूक किया गया।
सेबी के रिसोर्स पर्सन डॉ. अर्जुन सिंह सोलंकी ने छात्रों को बताया कि किसी भी निवेश से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। वित्तीय प्रोडक्ट का विवरण करने वाले एजेंट या कंपनी के रजिस्ट्रेशन की जांच करें। निवेशक को चाहिए कि वह उधार के पैसों से निवेश न करे। मुनाफों को लेकर किए गए दावों, अप्रत्याशित लाभ वाले विज्ञापनों, सलाहों और अफवाहों आदि से प्रभावित न हों। सेमिनार में छात्र-छात्राओं ने निवेश संबंधी सवाल पूछे। इस दौरान पुनीत राजपूत, मोनिका अग्रवाल, रवि भूषण जैन, दीपा वर्मा, अंजली एवं शिवानी सिंह आदि मौजूद रहे।