फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरौडी के जंगल में रजवाह टूटने से ग्रामीणों की लाखों की फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

क्षेत्र के चिरौड़ी गांव में चार दिन के अंतराल में दो बार रजवाहा टूटने से किसानों की लाखों रुपये की सरसों और सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं, गन्ने की फसल भी प्रभावित हो गई है। इतना ही नहीं करीब तीस किसानों के सामने गेहूं की फसल बुआई कर पाने का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

चिरौड़ी गांव निवासी जितेंद्र, महीपाल, नरेश, कंवरपाल एवं जीत आदि ने बताया कि एक सप्ताह से रजवाह में काफी पानी छोड़ा जा रहा है। इससे रजवाहा ओवरफ्लो हो गया है। इसकी वजह से चार दिन पूर्व कुलाबा नंबर 29 पर पटरी कट जाने से 30 किसानों की करीब 200 बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की तो रजवाहे की पटरी को मिट्टी डालकर दुरुस्त करा दिया गया था। सिंचाई विभाग द्वारा मंगलवार रात रजवाहा में फिर से पानी छोड़ा गया। इससे रजवाहा ओवरफ्लो होने की वजह से पटरी फिर से टूट गई। जिससे किसान जीत सिंह, चरण सिंह, बाबू, जगदीश, सतेंद्र, राजेेंद्र आदि की सरसों, सब्जी आदि लाखों की फसल बर्बाद हो गई। हालांकि खेतों में पांच फीट तक पानी खड़ा हो जाने से गन्ने की फसल भी प्रभावित हो गई। अब पीड़ित किसानों के खेतों में गेहूं की फसल की बुआई भी समय से नहीं हो सकेगी। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करके फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पीड़ित किसानों ने डीएम और एसडीएम से शिकायत की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें