मेरठ। विधिक सेवा सप्ताह के तहत राजकीय महिला संरक्षण गृह लालकुर्ती में सोमवार को विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी पीयूष शर्मा व सचिव रामानंद ने बताया कि शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक संजू द्वारा महिलाओं के अधिकार के विषय में जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता रेखा जैन ने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को उनके अधिकार व प्रतिकार आदि के विषय में समझाया। वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता मंजीत सेठी, रीमा राठी आदि ने मूल अधिकार एवं कर्तव्य के विषयों पर संवासनियों को नि:शुल्क जानकारी दी।
हत्याकांड में बयान टला
मेरठ। जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की हत्या के मुकदमे में सोमवार को उसका भाई अजय गुर्जर कड़ी सुरक्षा में अपर जिला जज कोर्ट-7 के न्यायालय में बयान दर्ज कराने पहुंचा। एक आरोपी सुकरम पाल के अधिवक्ता द्वारा प्रार्थनापत्र दाखिल करने के बाद अदालत ने इस मामले में अगली तारीख नियत कर दी।