फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट फैक्ट्री के इटीपी प्लांट के टैंक में गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा/मेरठ। हापुड़ रोड अल्लीपुर स्थित मीट प्लांट के ईटीपी प्लांट के टैंक में गिरकर एक किशोर की मौत हो गई। टैंक में जमी सिल्ट के कारण शव पांच घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका था। फैक्ट्री संचालक किशोर को बचाने की बजाय घटना को दबाने में लगा रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हापुड़ रोड स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाली नजमा अपने बेटे अब्दुल अजीज (14) और पिता अब्दुल हसन के साथ गांव अल्लीपुर स्थित मान्या मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्ट्री में कचरा बीनने गए थे। अजीज इस दौरान फैक्ट्री के पीछे की ओर ईटीपी प्लांट के पास पहुंचकर कचरा बीनने लगा। जो प्लांट में बने करीब 20 फीट गहरे पक्के टैंक में गिर गया। नजमा के शोर मचाने पर वहां काफी संख्या में मजदूर पहुंचे। लेकिन सिल्ट से अटे टैंक में कोई उतरने की हिम्मत नहीं कर सका। मौके पर पहुंचे फैक्ट्री संचालक ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। घटना के करीब तीन घंटे बाद शाम छह बजे सूचना पाकर सीओ किठौर और एसओ खरखौदा मौके पर पहुंचे। जिसके बाद नगर निगम से सीवर साफ करने वाला टैंकर बुलाया गया।
प्लांट साफ कराने उतारा था
फैक्ट्री के कुछ मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री में काफी संख्या में किशोर आठ हजार रुपये प्रतिमाह में मीट पैकिंग का काम करते हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। वहीं, पुलिस के अनुसार बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को फैक्ट्री में जांच के दौरान ईटीपी प्लांट बंद मिला था। अफसरों ने सिल्ट साफ कराकर प्लांट चलाने के निर्देश दिए थे। उसी के तहत फैक्ट्री संचालक किशोर को प्लांट में उतारकर साफ करा रहे थे। लेकिन किन्हीं कारणों से किशोर टैंक में समा गया। वहीं, मां व परिजनों ने किशोर का फैक्ट्री में काम करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कचरा बीनने के दौरान ईटीपी प्लांट का मेन हॉल खुुला होने के कारण उसमें किशोर गिर गया। तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- हापुड़ रोड अल्लीपुर स्थित प्लांट का मामला, नहीं निकला शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें