खरखौदा। गांव बिजौली स्थित एसके एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को एसके क्रिकेट एकेडमी एवं सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल की टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें एसके एकेडमी की टीम ने एक विकेट से जीत हासिल की।
एसके एकेडमी क्रिकेेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन एसके एकेडमी एवं सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल मेरठ की टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें निर्धारित 20 ओवर के मैच में एसके एकेडमी की टीम ने टॉस जीता तथा पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। जिसमें सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 20 ओवर में 139 रन बनाये। सत्यकाम इंटरनेशनल टीम की ओर से सबसे अधिक शिवम सैनी ने 66 रनों का योगदान दिया। वहीं, एसके एकेडमी की ओर से अमन त्यागी ने तीन एवं विशाल त्यागी ने दो विकेट लिये। एसके एकेडमी ने 139 रनों का पीछा करते हुए एक विकेट शेष रहते हुए आखिरी गेंद पर रोमांचक ढंग से मैच को जीत लिया। एसके एकेडमी की ओर से रमन शर्मा ने 21, विभू ने 34 रनों की पारी खेली। वहीं, आशीष ने आखिरी दो गेंद पर चौका एवं छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। मैन आफ द मैच शिवम सैनी को चुना गया। मैच का शुभारंभ संस्था के संस्थापक सुरेश चंद त्यागी ने दोनों टीमों का परिचय करके किया। इस मौके पर कोच लोकेश यादव, डा. प्रवीण शर्मा, अंशु त्यागी, रवि त्यागी, राजकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।