मेरठ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आगामी 9 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इसमें विभिन्न न्यायालयों में लंबित लघु आपराधिक वाद, चेक डिसऑनर, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना व वैवाहिक वाद सहित विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। प्राधिकरण के नोडल अधिकारी पीयूष शर्मा व सचिव रामानंद ने बताया कि आगामी 9 नवंबर से 18 नवंबर तक जिला विधिक सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा लोक अदालत के विषय में समझाया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि वह अपने मुकदमों का निस्तारण लोक अदालत में कराएंगे।