फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलीम बहुल सिवाल नगर पंचायत अध्यक्ष पद जीतना बना भाजपा के लिये चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। मुस्लिम बहुल सिवालखास नगर पंचायत में इस बार भाजपा भी प्रत्याशी उतारकर किस्मत अजमायेगी। भाजपा इसके लिए दमदार प्रत्याशी की तलाश में लगी है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दमदार प्रत्याशी की तलाश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सिवालखास पर अभी तक सपा और बसपा का कब्जा रहा है। एक बार कांग्रेस प्रत्याशी ने भी जीत हासिल की है। इस बार सिवालखास नगर पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए रिजर्व है। चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सपा और बसपा दोनों से आधा आधा दर्जन उम्मीदवार पार्टी टिकट मांग रहे हैं। सिवालखास मुस्लिम बहुल होने के चलते भाजपा से सबसे कम दावेदार हैं। बगैर मुस्लिम वोटों के इस सीट को भाजपा द्वारा जीता पाना मुश्किल है। सिवालखास विधान सभा सीट से पहली बार भाजपा से जितेन्द्रपाल सिंह विधायक बने हैं। भाजपा इसके चलते इस बार सिवालखास नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भी जीत का परचम लहराने के प्रयास में लगी है। पार्टी सिवालखास से इस बार किसी मुस्लिम प्रत्याशी को लाकर जीत का दांव खेलने में लगी है। हालांकि जिताऊ प्रत्याशी के तलाश में जिला कमेटी लगी हुई है। इसके लिए मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगाने के लिए पार्टी तैयार है। भाजपा विधायक जितेन्द्रपाल सिंह के अनुसार भाजपा हर हाल में इस सीट को जीत कर इतिहास बनायेगी। इसके लिए लोकप्रिय प्रत्याशी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें