फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टान्हिका पर्व।

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से किया गया
विज्ञापन

हस्तिनापुर।
श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मन्दिर में श्री 1008 सिद्धच्रक महामंडल विधान का शुभारंभ मूलनायक वेदी में विराजमान शान्ति, कुन्थु, अरहनाथ भगवान के जलाभिषेक के साथ हुआ।
कार्तिक की अष्टान्हिका महोत्सव के पावन अवसर पर सिद्धचक्र विधान के आयोजन का सौभाग्य डेजी जैन धर्मपत्नी विनयकान्त जैन, विकल्प जैन को प्राप्त हुआ। ध्वजारोहण करने का सौभाग्य ऋषभ, नीति जैन को प्राप्त हुआ। जिसमें सौधर्म इन्द्र विकल्प जैन, साक्षी जैन, धनपति कुबेर विनोद जैन, मंजू, यज्ञनायक ऋषभ जैन, इशान इन्द्र सुभाष जैन, महेन्द्र इन्द्र प्रमोद जैन एवं सनत इन्द्र नरेन्द्र सिंह, विधानाचार्य पं. आशीष जैन शास्त्री के निर्देशन में पाठ का संकल्प लिया। वहीं, विजय कुमार, प्रमोद जैन, अनिल जैन, महेश चन्द के सानिध्य में अनुष्ठान में सकलीकरण, मांडला शुद्धि तथा मांडले मुख्य कलश की स्थापना महेश चंद जैन ने की। मंगल कलश स्थापना के साथ-साथ अष्टप्रातिहार्य एवं अष्ट मंगल द्रव्य एवं ताम्र शास्त्र तत्वार्थसूत्र जिनवाणी, सोलह स्वप्नपूर्ण विधि विधान के साथ स्थापित किए गए। तदोपरान्त मूलनायक वेदी से शान्तिनाथ भगवान की मूर्ति एवं यंत्र सौधर्म इन्द्र एवं धनपति कुबेर, अन्य पात्रो के साथ स्वर्णमयी नन्दीश्वर जिनालय में भगवान का जलाभिषेक किया। शान्तिधारा करने का सौभाग्य विकल्प जैन, ऋषभ को प्राप्त हुआ। सिद्धचक्र महामण्डल विधान के आठ अर्घ्य मांडले पर समर्पित किए गए। यह मंगल विधान कष्टों को हरने वाला है। वहीं, शांति प्रदाता है। इसलिए दूर-दूर से पधारे धर्मप्रेमी बंधु इसमें लगे हुए हैं। इस विधान में क्षेत्र पर विराजमान मुनिश्री 108 समाधि सागर जी महाराज, मुनिश्री 108 भावभूषण जी महाराज, मुनिश्री 108 निर्वाण भूषण जी महाराज, मुनिश्री 108 विज्ञान सागर जी महाराज का मंगल सानिध्य एवं आशीर्वाद सभी भक्तों को प्राप्त हो रहा है। रात्रि में मूलनायक भगवान की संगीत की मधुर लहरियों के साथ आरती और भजन के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान की आरती एवं शास्त्र प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पुरस्कार सुषमा जैन अमेरिका ने वितरित किए। विधान में मुकेश कुमार महाप्रबंधक, उमेश, अतुल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहबाजारी का ठेका छोड़ा
हस्तिनापुर। प्राचीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले में दुकानदारों से तहबाजारी का ठेका नगर पंचायत कार्यालय पर शनिवार को तीन लाख रुपये में छोड़ा गया। नायब तहसीलदार रूबी सिंह एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान हस्तिनापुर का ठेका 3 लाख रूप में मवाना निवासी इशहाक अहमद को छोड़ा गया। मेले की तैयारी प्रारंभ हो चुकी हैं। इस मौके पर नगर पंचायत कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें