फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा पर गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

एएसपीजी कॉलेज में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम सुरक्षा मामलों में प्रभावी क्रियान्वयन पर आयोजित विचार गोष्ठी में खाद्य पदार्थों में मिलावट अधिनियम आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
महाविद्यालय के सेमिनार हाल में आयोजित संगोष्ठी में भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. सचिन कुमार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट कानूनी अपराध है। जिसके लिए सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है। प्रयोगशाला में सैंपल की गुणवत्ता की जांच की जाती है। शासन के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर खाद्य पदार्थों की जांच होती रहती है।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा. रक्षा गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को फास्ट फूड से होने वाली विभिन्न बीमारियों एवं इंफेक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें बाहर का भोजन कम से कम ग्रहण करना चाहिए। घर पर बने हुए खाद्य पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए। संचालन प्रो. दुलीचंद महला ने किया। उन्होंने भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।

पति के खिलाफ उत्पीड़न की एसएसपी से शिकायत
मवाना।
मोहल्ला खैरात अली निवासी महजबी पुत्री सईद ने एसएसपी को दिए पत्र में पति पर झांसा देकर शादी करने तथा अब तीन लाख रुपये की मांग करने एवं मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। उसने पति, सास, ससुर, देवर पर तेजाब फेंककर शक्ल बिगाड़ने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। वहीं, एसएसपी ने थाना प्रभारी को जांचकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

महजबी ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा कि उसकी शादी मोहल्ला मुन्नालाल निवासी शमशाद से 2013 में हुई थी। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार शादी रजिस्टर्ड कराई थी। उसके पति ने उसे झूठ बोलकर तथा धोखा देकर शादी की थी। हालांकि उसके पति ने पहले से ही शादी की हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। इसका पता चला तो पति ने यह कहकर शांत कर दिया कि पहली पत्नी को तलाक दे देगा। अब उसके पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। बीती 17 अक्तूबर को उसके पति ने उसको दुकान पर बुलाया। वहां पहले से उसकी पहली पत्नी, नौकर तथा भतीजा मौजूद था। उन सभी ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया। इस दौरान दुकान पर ग्राहक आ जाने पर उसकी जान बची। उसने बीती 19 अक्तूबर को उसकी सास, सौतन, पति, ससुर, देवर को बात करते सुना। वे उसे जान से मारकर लाश कहीं ओर फेंक देने की योजना बना रहे थे। वह किसी प्रकार जान बचाकर थाने पहुंची तथा आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, 27 अक्तूबर को नामजद आरोपी घर आए तथा धमकी देकर गए कि थाने से तहरीर वापस ले अन्यथा तेजाब फेंककर शक्ल बिगाड़ देंगे। एसएसपी ने थाना प्रभारी को जांचकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी दीपक शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें