सरधना मार्ग स्थित शराब के ठेके के सामने बाइक से घर लौट रहे एक युवक को टवेरा गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सरधना थाना क्षेत्र के टेहरकी गांव निवासी छोटू मोदीपुरम स्थित बाइक सर्विस सेंटर पर काम करता है। वह शुक्रवार देर रात बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। वह दौराला कस्बे के सामने सरधना मार्ग पर शराब के ठेके के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही टवेरा गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को जमकर धुना और पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ दौराला धर्मेद्र कुमार का कहना है कि घायल का उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
देर रात दौराला सरधना मार्ग पर शराब के ठेके के सामने हुआ हादसा