फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत स्वच्छता मिशन के तहत गांव अल्लीपुर आलमपूर मे जन जागरूकता रैली निकाली गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। क्षेत्र के गांव अल्लीपुर आलमपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं, प्राइमरी स्कूल में स्वच्छता बनाए रखने के लिए ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव अल्लीपुर आलमपुर में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां ग्राम पंचायत सचिव शिवम यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार का स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चल रहा है। ग्रामीणों से आग्रह है कि स्वच्छता बनाए रखें। गंदगी न उत्पन्न होने दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि स्वच्छता ही स्वच्छता ही समाज सेवा है। स्वच्छता रहेगी तो बीमारियां दूर रहेंगी। खुले में शौच न जाएं तथा अन्य लोगों को जाने दें। सरकार गांवों में शौचालय बनवा रही है।
प्राइमरी एवं उच्च प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने स्वच्छता रैली निकाली। इसके बाद स्कूल में ग्राम पंचायत सचिव शिवम यादव ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। यहां ग्राम प्रधान सरदारी, ग्राम पंचायत सचिव शिवम यादव, साधना, संतोष, नीलम, अलका, लता, बरकत अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें