समौली रोड स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वच्छता विषय पर कला प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में कॉलेज के लगभग 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह ने बच्चों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुड़ी विभिन्न जानकारी दी। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की। इसके अतिरिक्त उन्होंने बच्चों से घरों के आसपास, स्कूल एवं कक्षा में सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक हम सफाई के लिए हम स्वयं नहीं जागेेेंगे तब तक देश स्वच्छ नहीं हो सकता है। हमें सफाई में पूरी भागीदारी निभानी होगी। कला प्रतियोगिता में कक्षा 11बी की सोनम प्रथम, कक्षा 11ए का जावेद द्वितीय और कक्षा 12ए का अनुराग तृतीय रहा। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कमलेश शर्मा, पूनम बंसल, धर्मवती तोमर, अपर्णा, सुजाता, शालू, रेखा वर्मा आदि का सहयोग रहा।
मुख्य बातें
बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वच्छता विषय पर आयोजन