फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में राज्यपाल से बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता जुलूस के रूप में बुधवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि शिक्षा के लिए प्रसिद्ध बीएचयू में छात्राओं से छेड़छाड़ निदंनीय है। इतना ही नहीं पीड़ित छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसकी निंदा करता है। ज्ञापन में कहा कि समस्या का समाधान छात्राओं की समस्याओं को सुनकर सहजता के साथ किया जा सकता था। कुलपति द्वारा छात्राओं की समस्याओं को न सुनकर गैर जिम्मेदाराना कृत्य किया है। ज्ञापन में कुलपति को तुरंत बर्खास्त किए जाने तथा लाठी चार्ज का आदेश देने वाले स्थानीय प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि छात्राओं के विरोध प्रदर्शन को अराजकता में परिवर्तित करने वाले बाहरी व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों का नेतृत्व प्रदेश सहमंत्री अमल खटीक ने किया। यह अभिषेक आर्य, शिव त्यागी, गौरव राणा, अजीत शर्मा, संजय भटनागर आदि थे।
मुख्य बातें
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें