फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग के छापे की कार्रवाई से नगर के परचून व्यापारियों में हडकंप मचा। दुकानें बंद कर हुए फरार।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और एफएसडीए भी अलर्ट हो गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सोमवार को मवाना में तीन दुकानों पर छापामारी कर सैंपल लिये। छापे की सूचना से परचून और किराना व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अधिकतर परचून और किराना दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले। टीम के चले जाने के घंटों बाद दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा के अनुसार मोहल्ला तिहाई स्थित प्रमिला ट्रेडिंग कंपनी से सरसों के तेल चक्रधर ब्रांड का सैंपल लिया गया। सुभाष चौक पर दुर्गा नमकीन भंडार के यहां से व्रत चिप्स के पैकेट का सैंपल तथा सुभाष चौक से पवन कुमार, दिपांश गोयल की दुकान से कुट्टू के आटे का सैंपल लिया गया। इन्हें प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजा जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अधिकारी अर्चना धीरान, वाईडी आर्या, सुनील कुमार, दर्पण कुमार, वैभव शर्मा और अनिल गंगवार आदि रहे। सीएफएसओ ने बताया कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें