फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला महा विद्घालय में प. दीन दयाल जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को प. दीनदयाल स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह मनाया गया। इस दौरान प. दीनदयाल के व्यक्तित्व पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. रेखा तिवारी ने प. दीनदयाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। यहां पं. दीनदयाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। वहीं, प. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें सुरभि त्यागी, रेशू, कोमल त्यागी एवं अंजली त्यागी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्या ने कहा कि पं. दीनदयाल ने चिंतक, विचारक एवं राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में समाज का मार्गदर्शन किया। समाज को जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर मानव धर्म अपनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात डा. एमसी शर्मा, डा. राधेश्याम, डा. रचना बालियान ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डा. रचना ने किया। यहां डा. राती गुप्ता, डा. सीमा सिंह, डा. नरेंद्र कुमार, डा. मीनू वार्ष्णेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
उधर, गांव बिजौली में किसान मोर्चा के जिला मंत्री ऋषि त्यागी के आवास पर प. दीनदयाल जयंती के संबंध में बैठक हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष रामनिवास त्यागी एवं मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र विस्तारक अनुज प. दीन दयाल उपाध्याय के योगदान से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा के कार्यों की भी समीक्षा की। यहां स्वच्छता अभियान चलाने की भी शपथ दिलाई। इस मौके पर विशांत त्यागी, जयकरण, अमित, बाबूराम, संजय त्यागी, राहुल त्यागी, मुनेंद्र सिंह, नरेश, सचिन, सोनू, अतुल, राजेश्वर छतरी व निकुंज त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
राजकीय महिला महाविद्यालय में पं. दीनदयाल स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह मनाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें